इमरान हाशमी का ‘तेरी यादों में…’ गाने का वीडियो वायरल, लोग बोले- इस ‘गड़बड़’ को कभी नोटिस ही नहीं किया
इमरान हश्मी के ‘तेरी यादों में’ गाने का वीडियो वायरल, लोग बोले- इतने साल में ये वाली बात नोटिस ही नहीं की इमरान हाशमी के गानों के बिना बहुत से लोगों की प्लेलिस्ट अधूरी रहती है। क्योंकि भैया… उनके गीत सीधा नौजवान प्रेमियों के दिल को छूते हैं। इन दिनों हाशमी साहब के एक गीत का क्लिप सोशल मीडिया पर चर्चा में है। यह गाना साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म ‘द किलर’ का है। बोल हैं ‘तेरी यादों में…’, जिसे केके ने गाया है। अब हुआ यह है कि एक ट्विटर यूजर ने इस गाने के वीडियो में एक देसी अंकल को देखा, जो यंगस्टर के मूड वाले इस गीत को गजल वाले स्टाइल में गा रहे हैं। पब्लिक बोल रही है कि यह बहुत तगड़ा मिस मैच है, जिसे हमने अबतक नोटिस ही नहीं किया था। वैसे इस पूरे मामले पर क्या राय है? कमेंट में लिखिए।
इतने साल में यह अंकल मुझे क्यो नहीं दिखे…
तेरी यादों में…’ गाना इमरान हाश्मी और इरफान खान स्टारर ‘द किलर’ फिल्म का है। यह मूवी साल 2006 में रिलीज हुई थी। इतने वर्षों बाद भी फिल्म का ये गीत इसलिए सोशल मीडिया पर चर्चा में है कि आखिर गाना देसी अंकल से क्यों गवाया गया। दरअसल, ट्विटर यूजर (अब X यूजर) तुषार (@heyytusharr) ने 6 अगस्त को गीत का क्लिप पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा – 3753 दिन हो गए यह सोचते हुए कि उन्होंने इन अंकल से यह गाना क्यों गवाया। इस ट्वीट को खबर लिखे जाने तक 6 हजार से अधिक लाइक्स और 3 लाख 73 हजार व्यूज मिल चुके हैं।
अंकल तो गजल वाले मूड़ में दिख रहे हैं!
इस क्लिप में देखा जा सकता है कि गजल के हिसाब की ड्रेस पहनकर एक देसी अंकल युवाओं के मतलब का गीत गा रहे हैं। गाने के बोल, अंदाज और अंकल के एक्सप्रेशन बिल्कुल भी मैच नहीं कर रहे हैं। ऐसे लग रहा है कि गाना कोई और गा रहा है, बस दिखाया अंकल को जा रहा है। और हां, यह अंकल टीवी की दुनिया का मशूहर चेहरे हैं। जी हां, इस एक्टर का नाम पृथ्वी जुत्शी है। हालांकि, इस गाने में उनका कैमियो काफी दिलचस्प रहा है। बाकी आप वीडियो में खुद देख लीजिए। जब मामला वायरल हुआ तो तमाम लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी। जैसे एक शख्स ने लिखा -बहुत बार यह गाना सुना है लेकिन कभी इन अंकल को नोटिस नहीं किया था। दूसरे ने पूछा- यह तो बहुत जरूरी सवाल है। पूरा गीत सुनने के लिए यहां क्लिक करें




