World
नेपाल प्लेन क्रैश:- सेती नदी पोखरा के पास खाई में गिरा प्लेन, 36 शव अब तक बरामद, पहुंचे काठमांडू एयरपोर्ट

नेपाल की राजधानी काठमांडू में एक बड़ा विमान का हादसा हो गया है. नेपाल में काठमांडू से पोखरा जा रहा एक यात्री विमान क्रैश हो गया है. विमान में लगभग 68 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे. यह घटना पोखरा के पास सेती नदी में हुई है, प्रेस विमान की यति एयरलाइंस का बताया जा रहा है,
नेपाल में आज रविवार को बड़ा विमान घटना हो गया है. एक विमान यात्री पोखरा में सेती नदी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. जिसमें 3 बच्चों समेत 68 यात्री सवार थे. दो भारतीय नागरिकों समेत इस विमान में 11 विदेशी भी सवार थे. नेपाल की सेना, सशस्त्र पुलिस, नेपाल पुलिस के साथ ही स्थानीय नागरिक रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं.



