World

दिल्लीवालो! कल और परसों जरा संभलकर, G20 की फुल ड्रेस रिहर्सल के चलते कई रास्ते बंद, देखिए बिना फंसे कहां से निकलें

अगले हफ्ते दिल्ली में होने जा रहे जी20 शिखर सम्मेलन की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। सारे इंतजाम दुरुस्त हैं कि नहीं, इसका पता लगाने के लिए अलग-अलग स्तरों पर रिव्यू मीटिंग्स और निरीक्षण का दौर चल रहा है। सबसे बड़ी चुनौती डेलिगेट्स की सुरक्षा और ट्रैफिक मैनेजमेंट से जुड़ी है। इसके लिए दिल्ली पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने भी व्यापक इंतजाम किए हैं। इन्हीं इंतजामों का एक फाइनल रिव्यू करने के लिए शनिवार और रविवार को दिल्ली में वीआईपी अतिथियों के काफिले की गाड़ियों के साथ फुल ड्रेस रिहर्सल की जाएगी।

कई रास्ते रहेंगे डायवर्ट

कई रास्ते रहेंगे डायवर्ट

इस दौरान सुरक्षा और ट्रैफिक मैनेजमेंट के ठीक वैसे ही इंतजाम किए जाएंगे, जैसे जी20 समिट के दौरान 8 से 10 सितंबर के बीच वीआईपी मूवमेंट के वक्त किए जाएंगे। ऐसे में दिल्लीवालों का यह वीकेंड मुश्किलों भरा साबित हो सकता है, क्योंकि रिहर्सल के चलते नई दिल्ली के कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक की आवाजाही रोकी जाएगी। इसके अलावा डीटीसी और क्लस्टर बसों के रूट भी डायवर्ट किए जाएंगे। साउथ दिल्ली के भी कुछ रास्तों पर असर पड़ेगा। इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी कर लोगों से अपील की है कि रिहर्सल के मद्देनजर असुविधा से बचने के लिए वे मेट्रो का इस्तेमाल करें और जिन रास्तों पर जिस समय रिहर्सल होगी, उस समय सीमा के दौरान उन रास्तों से बचकर निकलें।

रिहर्सल की टाइमिंग

रिहर्सल की टाइमिंग

– शनिवार, 2 सितंबर
– सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
– शाम 4:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक
– शाम 7 बजे से रात 11:00 बजे तक

ये रास्ते किए जाएंगे बंद

ये रास्ते किए जाएंगे बंद

सरदार पटेल मार्ग, पंचशील मार्ग, कौटिल्य मार्ग, 11 मूर्ति, तीन मूर्ति, गोल मेथी, सी-हेक्सागन इंडिया गेट, मथुरा रोड, भैरों रोड-रिंग रोड, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, सुब्रह्मण्यम भारती मार्ग, मानसिंह रोड गोल चक्कर, बिग्रेडियर होशियार सिंह मार्ग गोल चक्कर, यशवंत प्लेस गोल चक्कर, सत्य मार्ग-शांति पथ गोल चक्कर, मोती लाल नेहरू मार्ग गोल चक्कर, जनपथ-कर्तव्य पथ क्रॉसिंग, विंडसर प्लेस गोल चक्कर, क्लैरिजेस होटल गोल चक्कर, विवेकानंद मार्ग, मोती बाग फ्लाईओवर के नीचे, लोधी रोड फ्लाईओवर के नीचे, चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के नीचे, प्रेस एनक्लेव रोड-लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, चिराग दिल्ली, जोसेफ टीटो मार्ग-सीरी फोर्ट रोड और शेरशाह रोड।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button