इनलैंड पावर लिमिटेड ‘आइपीएल ’फैक्ट्री में वार्ता करने पर अड़ी थी ममता देवी ,विवाद हुआ, गोलियां चली

29 अगस्त 2016 को वार्ता स्थल को लेकर विवाद की शुरुआत हुई थी रामगढ़ जिला के गोला प्रखंड के आईपीएल फैक्ट्री के पास. वीडियो के द्वारा रजरप्पा थाना में दिए गए आवेदन में कहा गया था की गोला प्रखंड स्थित इनलैंड पावर लिमिटेड (आईपीएल) आम रायतो और प्रबंधन के बीच जमीन स्थानांतरण क विवाद चल रहा था. बायतु की तरफ से ममता देवी सुनील चक्रवर्ती और राजीव जायसवाल के नियर तिथियों में 20 अगस्त 2016 को नागरिक चेतना मंच गोला प्रखंड के बैनर तले इनलैंड पावर लिमिटेड (आईपीएल) के मुख्य गेट को जाम किया गया था. इसी बीच निर्णय लिया गया था मामले का समाधान के लिए एसएडीओ के दिशा निर्देश पर 29 अगस्त 2016 में सीओ कार्यालय में बैठक होगी.
वार्ता से पहले सूचना मिली थी कि नागरिक चेतना मंच के राजीव जायसवाल बजरंग महतो सुनील चक्रवर्ती ममता देवी मनोज महतो अजीत महतो व अन्य करीब 300 400 की संख्या में महिलाओं और पुरुष ने इनलैंड पावर लिमिटेड (आईपीएल) फैक्ट्री के गेट को जाम कर दिया है. नारेबाजी कर रहे हैं और काम बंद करा दिया है.


