States

पुरी बीच के पास कॉलेज छात्रा से सामूहिक बलात्कार.

3 गिरफ्तार पुरी- ओडिशा: ओडिशा के पुरी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है.

जहाँ एक कॉलेज छात्रा के साथ पुरी बीच के पास सामूहिक बलात्कार हुआ है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार को हुई थी, लेकिन पीड़िता ने मानसिक आघात से बाहर आने के बाद सोमवार शाम को FIR दर्ज कराई। पीड़िता के अनुसार, उसे कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था और उसके बाद उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया।

इस घटना के बाद, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। यह दुखद घटना यह भी बताती है कि कैसे पीड़ितों को न्याय के लिए आवाज़ उठाने में कितना मुश्किल होता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button