Tech
Apple कथित तौर पर एक नई तकनीक विकसित कर रहा है.
जिससे iPhone की बैटरी को उसके चेसिस से निकालना आसान हो जाएगा। अभी, बैटरी को निकालने के लिए विशेष उपकरणों, जैसे चिमटी की आवश्यकता होती है। नई तकनीक के साथ, ऐसा करने में किसी खास टूल की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे यूजर्स को यह खुद भी कर सकेंगे या किसी थर्ड-पार्टी रिपेयर शॉप की मदद ले सकेंगे। माना जा रहा है कि इससे iPhone की मरम्मत की लागत कम हो सकती है और साथ ही यह पर्यावरण के लिए भी अनुकूल होगा।



