Jharkhand

एक बार फिर नक्सली हमला कोलहान में एसआई घायल को एअरलिफ्ट कर भेजा रांची

एक बार फिर चाईबासा के मुफसिल थाना अंतर्गत जोजोहातु गांव में भाकपा माओवादी नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है. जिसकी चपेट में आने से 197 सीआरपीएफ बटालियन के सब इंस्पेक्टर हिसार अली जख्मी हो गए. उन्हें घटना के बाद एयर लिफ्ट कर इलाज के लिए रांची भेजा गया है. इसके साथ ही 15 दिनों में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में अब तक 11 जवान घायल हो चुके हैं.

बता दे की इससे पहले 11 जनवरी को मुठभेड़ नक्सल प्रभावित पश्चिमी सिंहभूम जिला के टोटल थाना क्षेत्र में स्थित जंगल में पुलिस बलों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई थी. जिसमें पुलिस बल के 6 जवान पूर्ण रूप से घायल हो गए थे. नक्सलियों ने पुलिस एवं सुरक्षा बलों को देखते ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर देती है. इसी दौरान माओवादियों ने आईडी विस्फोट भी कर दिया था. पुलिस बल और नक्सलियों के बीच आधा घंटा तक मुठभेड़ हुई थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button