National

भारत जोड़ो यात्रा पर, पूर्व पीएम नरसिम्हा राव के पोते ने राहुल पर साधा निशाना

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान, भाजपा नेता एनवी सुभाष ने कहा, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी के समारको का राहुल गांधी ने दौरा किया और यहां तक कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धांजलि दी. लेकिन, गैर गांधी पीएम पी वी नरसिम्हा राव को श्रद्धांजलि नहीं दी.

पूर्व पीएम नरसिम्हा राव को उचित सम्मान न देने पर कांग्रेस पर हमेशा ही आरोप लगता आया है. दिवंगत कांग्रेस नेता और पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव के पोते एनवी सुभाष ने भी सोमवार को यही आरोप लगाया है. राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा पर भाजपा नेता एनवी सुभाष ने सवाल उठाए और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा.

उन्होंने कहा, राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कई स्मारकों का दौरा किया. लेकिन गैर गांधी पीएम पी वी नरसिम्हा राव को श्रद्धांजलि नहीं दी. और उसने जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और यहां तक कि अटल बिहारी वाजपेई सहित पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button