World

बजरंग और साक्षी के बाद विनेश फोगाट ने भी लिया बड़ा फैसला, चैंपियन रेसलर दो अवॉर्ड करेंगी वापस

भारतीय कुश्ती में चल रहा विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कुश्ती महासंघ के चुनाव के कुछ घंटे बाद ही साक्षी मलिक ने संन्यास का ऐलान कर दिया था। साक्षी 2016 रियो ओलिंपिक की मेडलिस्ट भी हैं। उसके अगले दिन तोक्यो ओलिंपिक में मेडल जीतने वाले बजरंग पूनिया ने अपना पद्मश्री अवॉर्ड वापस करने की घोषणा की थी। अब महिला रेसलर विनेश फोगाट ने भी दो अवॉर्ड लौटने का फैसला किया है।

विनेश ने पीएम को लिखा खत

भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने खेल रत्न के साथ ही अर्जुन अवॉर्ड लौटने का ऐलान किया है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर यह ऐलान किया। विनेश ने पत्र शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मैं अपना मेजर ध्यानचंद खेल रत्न और अर्जुन अवार्ड वापस कर रही हूं। इस हालत में पहुंचाने के लिए ताकतवर का बहुत बहुत धन्यवाद।’

विनेश ने पत्र में पीएम से पूछा- मुझे साल याद है 2016 में जब साक्षी मलिक ओलिंपिक में पदक जीतकर आई थी तो आपकी सरकार ने उन्हें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का ब्रांड एम्बेसडर बनाया था। आज जब साक्षी को कुश्ती छोड़नी पड़ी तबसे मुझे वह साल 2016 याद आ रहा है। क्या हम महिला खिलाड़ी सरकार के विज्ञापनों पर छपने के लिए ही बनी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button