नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बीसीसीआई के द्वारा बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड , एक लाख से अधिक दर्शकों के द्वारा देखा गया आईपीएल फाइनल

क्रिकेट के द्वारा रोजाना कई रिकॉर्ड बन रहे हैं तो कई रिकॉर्ड टूट भी रहे हैं लेकिन इस बीच बीसीसीआई ने कैसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है जो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया है। यह रिकॉर्ड T20 मैच में स्टेडियम में दर्शकों की मौजूदगी का बना है।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दर्शकों के द्वारा बनाया गया रिकॉर्ड
दरअसल बात यह है कि बीसीसीआई ने जो अपने नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह बनाया है वह दर्शकों के मौजूदगी को लेकर है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 मैच के दौरान बनाई गई रिकॉर्ड । भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह से रविवार को हुए बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम का नाम आईपीएल फाइनल 2022 के दौरान सर्वाधिक दर्शकों की उपस्थिति के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया है। इस स्टेडियम में 29 मई 2022 को आईपीएल फाइनल के दौरान 101,566 दर्शक उपस्थित हुए थे।



