CrimeNational

जेठानी से खुन्नस थी, भतीजे को टंकी में डुबोकर मारा:कई घंटे बाद मिला था मासूम का शव; 15 दिन बाद गिरफ्तार

जेठानी से खुन्नस थी, भतीजे को टंकी में डुबोकर मारा:कई घंटे बाद मिला था मासूम का शव; 15 दिन बाद गिरफ्तार

कोटा में एक मासूम की हुई रहस्यमयी मौत का पुलिस ने खुलासा करते हुए उसकी चाची को गिरफ्तार किया है। करीब 15 दिन पहले डेढ़ साल के मासूम का शव घर के पानी टंकी में मिला था। परिवार की मांग के बाद कब्रिस्तान में दफनाए गए बच्चे का शव भी बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम कराया गया था। यह मामला काफी चर्चा में रहा था।

घ्टना शहर के रामपुरा थाना स्थित लाडपुरा कस्बे के करबला क्षेत्र में हुई थी। यहां डेढ़ साल के अबीर की हत्या के आरोप में उसकी चाची सोबिया को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सोबिया परिवार की सबसे छोटी बहू है। सूत्रों के अनुसार सोबिया ने कुछ रिश्तेदार युवकों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।

साजिश रचने के बाद अबीर को छत पर रखी 500 लीटर की पानी की टंकी में डालकर ढक्कन बंद कर दिया। पुलिस के लिए ये ब्लाइंड मर्डर सुलझाना पहेली बना हुआ था। क्योंकि घटना के समय केवल महिलाएं ही घर पर मौजूद थी।

इस बात पर थी खुन्नस

अबीर की मां अंजुम ने बताया कि घर में जब 6 महीने पहले चोरी हुई थी। तब सोबिया पर ही शक गया था। इस मामले में थाने में रिपोर्ट नहीं दी थी। लेकिन इस घटना के बाद से सोबिया उनसे खुन्नस रखने लगी थी। एक ही मकान में रहने के बावजूद दोनों के बीच तब से बातचीत बंद थी। लेकिन इस खुन्नस में वह मासूम बच्चे को मार देगी ऐसा किसी ने नहीं सोचा था।

Source-Dainik Bhaskar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button