World

IND vs AUS: अहमदाबाद टेस्ट में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम ने पहली बार किया ये कारनामा

अहमदाबाद में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने एक नया इतिहास बना दिया है. इस मैच में भारत की ओर से शानदार बल्लेबाज़ी का नमूना पेश किया गया. इसमें सबसे पहले शुभमन गिल ने शतक लगाया. इसके बाद, विराट कोहली ने 186 रन बनाए और नंबर सात पर आए अक्षर पटेल ने भी 79 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. टीम के खिलाड़ियों की इन शानदार पारियों की बदौलत भारतीय टीम ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जो इससे पहले भारतीय टेस्ट इतिहास में कभी नहीं हुआ. 

इस मैच में टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में बल्लेबाज़ी करते हुए 6 विकेट तक, सारे विकेट के लिए 50 या उससे अधिक रनों की पार्टनरशिप की. भारत की इस पारी में, पहले विकेट के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने 74 रन जोड़े. इसके बाद, दूसरे विकेट के लिए शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा ने 113 रन जोड़े, तीसरे विकेट के लिए विराट और शुभमन गिल ने 58 रन जोड़े और चौथे विकेट के लिए रवींद्र जडेजा और विराट कोहली के बीच 64 रनों की पार्टनरशिप हुई. वहीं, पांचवें विकेट के लिए कोहली और केएस भरत ने 84 रन बनाए और छठे विकेट के लिए अक्षर पटेल और विराट कोहली ने अब तक सबसे ज़्यादा 162 रन जोड़े. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button