World
फिरौती के लिए नाबालिग ने किया चचेरे भाई का अपहरण, पैसा नहीं मिला तो मार डाला
झारखंड के हजारीबाग जिले में 12 साल के एक बच्चे का कथित तौर पर अपहरण और हत्या की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने मृतक बच्चे के 15 वर्षीय चचेरे भाई को हिरासत में लिया है, जबकि दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने बताया कि आरोपियों ने एक मार्च को कथित तौर पर छह लाख रुपये की फिरौती के लिए बच्चे को अगवा किया था। उन्होंने बताया कि बाद में आरोपियों ने बच्चे की कथित तौर पर हत्या कर दी और उसका शव पत्थर की गुफा में फेंक दिया।




