World

नए राहुल में लोगों को क्‍यों दिख रहे हैं पुराने राजीव? इस वीडियो के बाद चल पड़ी चर्चा

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी अक्‍सर लोगों का हाल-चाल लेने के लिए उनके बीच पहुंच जाते थे। ऐसा करते हुए वह कई बार प्रोटोकॉल भी तोड़ देते थे। सोशल मीडिया पर उनकी एक पुरानी वीडियो क्लिप सामने आई है। यह खूब शेयर की जा रही है। इसमें वह एक बुजुर्ग महिला की तकलीफ सुन रहे हैं। बुजुर्ग महिला कहती है कि वह बहुत परेशानी में है। राजीव पूरी हमदर्दी के साथ महिला से कहते हैं कि वह बताएं सरकार उनके लिए क्‍या कर सकती है। इस वीडियो को देख कई लोगों ने राहुल गांधी का जिक्र किया। उन्‍होंने कहा कि राजीव गांधी की छवि राहुल गांधी में भी दिखती है। भारत जोड़ो यात्रा के बाद राहुल गांधी नए अवतार में दिखे हैं। इस जनसंपर्क यात्रा के दौरान राहुल ने बहुत लोगों की परेशानी सुनी थी।वीडियो में राजीव गांधी महिलाओं के सशक्तीकरण की बात करते हैं। वह कहते हैं कि हिंदुस्‍तानी मर्द डबल स्‍टैंडर्ड रखते हैं। एक तरफ मह‍िलाओं को बहुत ऊंचे पायदान पर रखा जाता है। वहीं, दूसरी ओर उनका जितना शोषणा हो सकता है किया जाता है। महिलाओं पर बहुत दबाव होता है। उन्‍हें आर्थिक आजादी नहीं मिलती है। वीडियो की शुरुआत में राजीव एक बुजुर्ग महिला से मिलते दिखाई देते हैं। वह बिलख-बिलखकर अपनी परेशानी बताती है। राजीव गांधी पूरी सहानुभूति के साथ महिला से पूछते हैं कि वह बताएं कि सरकार उनके लिए क्‍या कर सकती है।इस वीडियो को देखकर कई लोगों ने राहुल में पिता की झलक होने की बात कही। हाल में जब राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर थे तब उनका एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। इसमें एक बुजुर्ग महिला उन्‍हें प्‍यार से चूमते हुए दिखती हैं। वह राहुल गांधी को खूब आशीर्वाद देती हैं। कन्‍याकुमारी से कश्‍मीर तक की इस यात्रा में राहुल ने लाखों लोगों से मुलाकात की थी।इसी तरह यात्रा के दौरान राहुल गांधी को कैफे में एक बुजुर्ग महिला से गर्मजोशी से गले लगते देखा गया था। इस कैफे में कांग्रेस सांसद पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल के साथ बैठे थे। उस वक्‍त दिल को छू लेने वाला पल कैमरे में कैद हुआ था। राहुल गांधी ने केसी वेणुगोपाल से पूछा, ‘वह हमारे साथ क्यों नहीं बैठ सकती… क्या उसे चाय चाहिए?’ वह बुजुर्ग महिला प्यार से राहुल गांधी के चेहरे को छूती है। राहुल उन्‍हें गले लगा लेते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button