CricketJharkhand

भारत-न्यूजीलैंड T20 मैच आज रांची में, 3000 पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात, 500 जवान जेएससीए स्टेडियम में होंगे

झारखंड की राजधानी रांची में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले टी20 मैच के लिए कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किए गए हैं. रांची में लगभग 3000 पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को तैनात किया गया है. रांची के धुर्वा स्थित झारखंड स्टेट क्रिकेट एकेडमी स्टेडियम और उसके आसपास लगभग 1,700 जवानों को सुरक्षा की जिम्मेदारी के लिए सौंपी गई है.

रांची के जेएससीए स्टेडियम में जब क्रिकेट मैच पिछली बार खेला गया था. उस वक्त लगभग 2,500 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था. होटल रेडिसन ब्लू से लेकर जी जेएससीए स्टेडियम तक सड़क के किनारे स्थित ऊंचे ऊंचे भवनों की छतों पर शार्प शूटर्स की तैनात किए गए थे. पिछली बार की अपेक्षा इस बार क्रिकेट मैच के वजह से ट्रैफिक व्यवस्था में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button