Jharkhand

रांची के खेलगांव में शुक्रवार से तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव, 200 पंचायतों के 3 हजार से ज्यादा खिलाडी होंगे शमिल

झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार यानी आज से 3 दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का अवकाश होने जा रहा है. इसमें रांची लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत होने वाली सभी 200 पंचायतों के तीन हजार से ज्यादा खिलाडी होंगे शमिल. इस खेल में 17 प्रखंडों और और 53 वार्डों के स्कूली बच्चे भी भाग लेंगे. रांची के सांसद संजय सेठ ने सभी खेल प्रेमियों से होटवार स्थित खेल गांव में आने की अपील की है. केंद्रीय कोयला एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रहाद जोशी, केंद्रीय जनजाति कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा, खेल राज्य मंत्री निशित प्रमाणिक अतिथि होंगे.

झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन खेलों का संचालन करेगा

गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सांसद संजय सेठ ने कहा कि खेल महोत्सव भव्य दिव्य और ऐतिहासिक होगा. महत्त्व 17 फरवरी से 19 फरवरी तक चलेगा. झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित इस महोत्सव में सभी प्रकार की खेलों बैडमिंटन, एथलेटिक्स, तीरंदाजी, योगासन और कबड्डी की प्रतियोगिता होंगे. 650 से ज्यादा मेडल और ट्रॉफी प्रतियोगियों को दिए जाएंगे. खेल महोत्सव के लिए तीन प्रतिभागियों रजिस्ट्रेशन कराया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button