Entertainment

सनी देओल का ये सच जानकर उनसे तोड़ लिया था रिश्ता अमृता सिंह ने, ऐसे टूटा था एकट्रेस का दिल!

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है. बड़े पर्दे पर देखने के लिए सनी देओल को फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. अब उनका इंतजार समाप्त हुआ. इसी साल 11 अगस्त को गदर टू सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. सनी देवल फिल्मों के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं. एक समय में एक्टर से अमृता सिंह बेइंतेहा प्यार करती थी. लेकिन आप क्या जानते हैं उनका ब्रेकअप क्यों हुआ.

क्यों टूटा सनी देओल और अमृता सिंह का रिश्ता

अमृता सिंह और सनी देओल ने फिल्म ‘बेताब’ से बॉलीवुड में साल 1983 में डेब्यू किया था. यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट रही थी. और दोनों की जोड़ी ने कमाल कर दिया. दर्शकों को उनके बीच की केमिस्ट्री जबरदस्त देखने को मिली. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे. उन्हें प्यार हो गया था. फिल्म ‘बेताब’ के सेट पर अमृता सनी काफी वक्त साथ बिताते थे. लेकिन एक बात जैसे ही एक्ट्रेस को पता चली. उनकी जिंदगी में तूफान आ गया. एक्ट्रेस को जब पता चला कि सनी शादीशुदा है तो उन्होंने एक्टर से दूरी बना ली. दोनों का रिश्ता उसके बाद नहीं चला.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button