होटल में दो लाशे, एक मौत जहाज पर, भारत आए रूसी पर्यटकों की डेथ मिस्ट्री उलझती जा रही है…
जासूसी फिल्मों की स्क्रिप्ट जैसे कहानी उड़ीसा से बाहर आ रही है. जेम्स बॉन्ड हॉलीवुड की जासूसी जैसी कहानी फिल्मों में देखते हैं. कुछ ऐसा ही इन तीनों मौतों के बीच कनेक्शन है. इसे चाह करके भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. पहले एक फिर दूसरी लाश और उसके बाद तीसरे लाश ऐसे ही 12 दिनों के अंतराल 3 रूसी नागरिकों की लाश मिलती है. ये तीनों लाशे इत्तेफाक ओडिशा में मिलती है. एक होटल में पहले दो लाशे मिलती है. जबकि तीसरी लाशे पानी के जहाज से बरामद होती है. 12 दिनों के भीतर 3 लाशे पाई जाती है. और यह पहेली की तरह उलझी हुई कहानी है.
होटल के कमरे के अंदर पहली की मौत होती है. बताया जाता है यह मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई. पहली मौत के ठीक 2 दिन बाद दूसरी की मौत होती है. जो होटल के बराबर वाले अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में पाई जाती है. वही लाश मिलती है. बताया जा रहा है कि मरने वाले ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा कर खुदकुशी की. हैरत अंगेज तौर पर लाश वाली जगह पर सीमेंट, ईट का टुकड़ा पड़ा होने और तीसरी मंजिल से गिरने के बावजूद उसके जिस्म में से खून की भी बूंद नहीं गिरी. जिस्म पर उसके बाहरी हिस्से में कोई चोट भी नजर नहीं आया. 10 दिन के बाद दो मौत के फिर अचानक तीसरी लाश पाई जाती है. वह भी होटल से कुछ दूर पर.



