BiharCrime

 पटना में बच्चे को बेरहमी से पीटनेवाला कोचिंग टीचर अरेस्ट:छात्रा से गंदी बात करते बच्चे ने देखा था, इसी गुस्से में की थी पिटाई

पटना के धनरूआ में एक कोचिंग संस्थान में 6 वर्ष के बच्चे को बेरहमी से पीटने वाले आरोपी शिक्षक को पुलिस ने बुधवार को नालंदा के तेल्हारा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ कई गंभीर धाराएं लगाकर उसे जेल भेज दिया है। अब पुलिस ने आरोपित शिक्षक को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है।

बताते चलें कि अभी लगभग 4 दिन पूर्व पटना के धनरूआ स्थित एक कोचिंग सेंटर में एक शिक्षक के द्वारा एक 6 वर्ष के बच्चे की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया था। घटना के बाद बच्चे के परिजनों के द्वारा धनरूआ थाने में आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था।

पटना के SSP मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बुधवार को खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी शिक्षक अमरकांत को नालंदा के तेल्हारा से गिरफ्तार कर लिया गया है। वह जहानाबाद के गोष्टी का निवासी है। उन्होंने बताया कि शिक्षक के द्वारा क्लास की एक छात्रा से गंदी बात करने के दौरान उस बच्चे ने देख लिया था। इसी बात से गुस्साए शिक्षक ने छात्र पर पढ़ाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी थी। घटना के बाद शिक्षक फरार हो गया था।

SSP ने बताया कि इस मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग एवं राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी आरोपी शिक्षक के खिलाफ संज्ञान लिया था।

Source : Dainik Bhaskar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button