एक्ट्रेस 12 साल बाद वापसी कर रही, जूही चावला-हेमा मालिनी से कनेक्शन, 53 की उम्र में लगती हैं ग्लैमरस

कहते हैं कि हर एक्ट्रेस का अपना एक दौर रहा है. आपको अजय देवगन की को- एक्ट्रेस मधु शाह याद हैं? हां वही मधु शाह जो फिल्म ‘फूल और कांटे’ (1991) में नजर आई थीं. माथे पर बड़ी सी बिंदी, चेहेर पर प्यारी सी मुस्कान और स्ट्रीक्स हुए बाल. मधु शाह को उनकी सादगी और ट्रेडिशनल अवतार के लिए जाना जाता था.
भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की यह जानी- मानी एक्ट्रेस रही हैं. अब पूरे 12 साल बाद यह बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं. फिल्म का नाम है ‘कम ऑन’. फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है और इसमें अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों को इन्होंने काफी इंप्रेस भी कर दिया है.
अब देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर 12 साल बाद मधु शाह, फैन्स के लिए क्या कुछ नया लेकर आती हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर 12 साल तक मधु शाह ने इस दौरान काफी सारी तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्में कीं.


