ACB के थानाधिकारी का गजब का कारनामा, दो पत्नियों के बाद भी सरकारी रिकॉर्ड में खुद को बताया कुंवारा
राजस्थान के कोटा में ACB के एक थाना अधिकारी के खिलाफ हैरान करने वाला मामला दर्ज हुआ है। इसमें थानाधिकारी ने शादीशुदा होने के बावजूद स्वयं को सरकारी रिकॉर्ड में कुंवारा घोषित कर रखा है। यह नहीं उसने पहली पत्नी के बावजूद दूसरी शादी की। इसके बाद में जब मामले की जांच हुई तो थानाधिकारी के दो शादी करने का मामला सामने आया। अब इसको लेकर थानाधिकारी की पहली पत्नी ने खतौली पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। इसके अलावा पुलिस महानिदेशक को शिकायत भेजकर पति को नोकरी से हटाने की मांग की है।
पहली पत्नी के रहते की दूसरी शादी
यह अनूठा मामला झालावाड़ जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के वृत्त निरीक्षक रमेश चंद आर्य के खिलाफ सामने आया है। इसमें उन्होंने पहली पत्नी होने के बावजूद दूसरी शादी की और सरकारी रिकॉर्ड में अपने आपको अविवाहित घोषणा किया। जब मामले की जांच हुई तो इसका खुलासा हुआ। इस मामले को लेकर CI की पहली पत्नी राधाबाई आर्य ने खतौली पुलिस थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। वही मामले की शिकायत पुलिस महानिदेशक को भी शिकायत भेजी गई है।




