भारतीय विजेता महिला टीम को किया सम्मानित सचिन ने, बीसीसीआई ने दिए 5 करोड़ रूपये

पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने पहली बार दक्षिण अफ्रीका में आयोजित हुए अंडर-19 महिला आईसीसी टी20 विश्व कप की विजेता भारतीय क्रिकेट टीम को सम्मानित करते हुए कहा इस उपलब्धि से कई लड़कियां खेल को अपनाने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रोत्साहित होंगी. भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के इतर आयोजित में तेंदुलकर ने इस सम्मान समारोह में कहा कि मैं आपको शानदार उपलब्धि पर बधाई देना चाहता हूं. पूरा देश आने वाले वर्षों में जीत का जश्न मनाएगा.
मास्टर ब्लास्टर ने कहा कि मेरे क्रिकेट के सपने की शुरुआत भारतीय टीम की 1983 में विश्व कप विजेता बनने से शुरू हुई थी. आपने भी ऐसे कितने नए सपनों को जन्म दिया है. यह उपलब्धि शानदार है. सचिन तेंदुलकर ने कहा कि इस विश्व कप को जीतकर भारत की युवा लड़कियों को देश का प्रतिनिधित्व करने का सपना दिया है. महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत सबसे बड़ी चीज होने जा रही है.
तेंदुलकर ने कहा मैं पुरुषों और महिलाओं के लिए समानता में विश्वास करता हूं. खेलों में ही नहीं बल्कि हर जगह दोनों के पास सम्मान और सर देना होना चाहिए. देश में बीसीसीआई महिला क्रिकेट के विकास के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहा है. उन्होंने कहा कि बीसीसीआई और उसके अधिकारियों ने महिला क्रिकेट को समृद्ध बनाने में काफी योगदान दिया है. मुझे लगता है कि यह एक संकेत है कि हम वास्तव में भविष्य में अच्छा करेंगे.



