अक्षय कुमार कनाडा की नागरिकता छोड़ेंगे, किया अप्लाई पासपोर्ट बदलने के लिए, बोले-भारत मेरे लिए सबकुछ

अक्षय कुमार ने अपनी पर्सनैलिटी एक एक्शन और कॉमेडी हीरो की बनाई हुई है. पिछले कुछ सालों में इनकी फैन फॉलोइंग कुछ ज्यादा ही तेजी से बढ़ती दिखी है. केवल भारत में ही नहीं, अक्षय के फैन्स कनाडा, अमेरिका और यूके तक में हैं. हों भी क्यों न, आखिर एक्टर की फिल्में फैन्स विदेश तक में देखना पसंद करते हैं. आजकल अक्षय कुमार अपनी फिल्म ‘सेल्फी’ के प्रमोशन्स में व्यस्त चल रहे हैं. खूब जोरों-शोरों से इसे वह पूरी टीम के साथ प्रमोट करते नजर आ रहे हैं. इसी बीच मीडिया इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने अपनी कनेडियन सिटिजनशिप पर खुलकर बात की. एक्ट्रेस ने कहा कि भारत उनके लिए सबकुछ है, इसलिए वह कनाडा की नागरिकता को छोड़ देंगे.
अक्षय ने दिल की बात कही
अक्षय कुमार ने कहा कि जब लोग उन्हें कनाडा के नाम पर ताने सुनाते हैं और खरी-खोटी बोलते हैं तो उन्हें बहुत खराब महसूस होता है. सीधी बात, आजतक संग बात करते हुए अक्षय कुमार ने कहा, “भारत मेरे लिए सबकुछ है. मैंने जो भी कमाया है, यहां रहकर कमाया है. और मैं खुद को खुशनसीब मानता हूं कि मुझे लौटाने का मौका मिला है. मुझे खराब लगता है जब लोग मेरी नागरिकता पर सवाल खड़े करते हैं. वह किसी भी बारे में कुछ नहीं जानते. बस बातें बनाते हैं.”


