9 साल में मोदी के वो 9 काम जिन्हें सालों तक याद रखेगा हिंदुस्तान
पीएम नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल का कार्यकाल 30 मई को पूरा हो रहा है। 2014 में पहली बार पीएम बनने के बाद मोदी सरकार ने कई सारे काम किए हैं। इसमें नए संसद भवन का निर्माण काफी अहम है।
नया संसद भवनपीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की ये बड़ी उपलब्धि मानी जाएगी। संसद का नया भवन बनकर तैयार है। माना जा रहा है कि मई के अंत में इसका उदघाटन होगा।
राम मंदिर पर सुप्रीम फैसलाराम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद अयोध्या में मंदिर का निर्माण तेजी से हो रहा है। 2024 के के जनवरी तक मंदिर के बनकर तैयार हो जाएगा।
आर्टिकल 370 खत्मबीजेपी घोषणापत्र का यह मुख्य मुद्दा था। पीएम मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल में जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाला आर्टिकल 370 को खत्म कर दिया।
कोविड वैक्सीनेशनकोरोना महामारी के दौरान मोदी सरकार ने जिस तरह से पूरे देश में वैक्सीनेशन कार्यक्रम चलाया उसकी प्रशंसा दुनियाभर में हुई।
वंदे भारत ट्रेन
पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत ने यात्रा में लगने वाले समय को कम किया है। अबतक देशभर में 15 वंदे भारत ट्रेनें चली हैं।
बालाकोट एयर स्ट्राइक
पुलवामा हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान में घुसकर एयर स्ट्राइक की थी। इस स्ट्राइक में कई आतंकी मारे गए थे।
ट्रिपल तलाक खत्ममोदी सरकार ने तीन बार तलाक बोलकर पत्नी को छोड़ देने वाली प्रथा को अपराध घोषित करने वाला कानून लाई।
एक देश, एक कर वाला जीएसटीमोदी सरकार ने देश में टैक्स व्यवस्था को ठीक करने के लिए एक देश एक कर नामक व्यवस्था शुरू की। इसे ही जीएसटी का नाम दिया गया था।
मेक इन इंडियामोदी सरकार ने चीन और अन्य देशों से मुकाबला के लिए देश में ही बने सामानों को बढ़ावा देने के लिए मेक इन इंडिया कार्यक्रम की लॉन्च किया।




