दोनों ही स्मार्टफोन्स में होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन और घुमावदार किनारों को देखा जा सकता है। हालांकि, कुछ सूक्ष्म अंतर भी हैं, जिनके बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है।
लीक हुए आरेखों के मुताबिक, वनप्लस Ace 3 Pro में आगे की तरफ सेंट्रल अलाइन्मेंट में होल-पंच कटआउट है, जो सेल्फी कैमरे के लिए है। वहीं, पीछे की तरफ कैमरा मॉड्यूल को बायें तरफ फ्लश में लगाया गया है। इस मॉड्यूल में चार कैमरा कटआउट और एक गोली के आकार की फ्लैश देखी जा सकती है।
अभी तक सामने आई जानकारी के अनुसार, फोन के बायें किनारे पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन होंगे। दायें किनारे पर अलर्ट स्लाइडर को देखने की उम्मीद है। फिलहाल, फोन के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
हालांकि, अटकलों के अनुसार, वनप्लस Ace 3 Pro में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर, 24GB तक रैम और 1.5K 8T LTPO डिस्प्ले मिल सकता है। यह फोन 100W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट कर सकता है।


