Jharkhand

दिव्यांगजनों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र के साथ यूडीआईडी कार्ड बनाने को लेकर हजारीबाग में विशेष शिविर का आयोजन

राज्य सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी योग्य लाभुकों को तक सुनिश्चित हो इस पर अनेकों कार्य को गति प्रदान की जा रही है| इसी कड़ी में सभी जिले में विशेष अभियान चलाकर शत प्रतिशत दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने की कार्रवाई के निर्देश मुख्य सचिव,झारखंड सरकार द्वारा दिए गए है| उक्त के आलोक में उपायुक्त नैंसी सहाय ने हजारीबाग जिले में दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड बनवाने के लिए चिकित्सकों के विशेष दल द्वारा जांचोपरांत दिव्यांगजनों का प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु प्रखंडवार शिविर का आयोजन करने के निर्देश दिए हैं| इस विशेष अभियान के सफल आयोजन के लिए उपायुक्त में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिव्यांगजनों के प्रखंड मुख्यालय तक लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं का पंचायत वार दलों का गठन करते हुए एक-एक नोडल पदाधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं, वहीं इस कार्य के लिए जिला समाज कल्याण पदाधिकारी एवं सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को प्रखंड वार लगने वाले शिविर में बीडीओ को आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए हैं|
शिविर में आवेदकों को आधार कार्ड, राशन कार्ड, आवासीय प्रमाण पत्र, दिव्यांग व्यक्ति का प्रभावित अंग सहित पूरा फोटो की दो प्रति, कागजात/दस्तावेज लाना अनिवार्य होगा| उपायुक्त ने इस विशेष शिविर आयोजन के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सभी बीडीओ एवं एमओआईसी को सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के सहित शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु सभी दिव्यांगजनों का जांच अनिवार्य रूप से करने का निर्देश दिया है| वहीँ सभी प्रखंडों में आयोजित इस विशेष शिविर में प्राप्त आवेदनों का ऑनलाइन प्रविष्टि के लिए आवश्यकतानुसार कंप्यूटर ऑपरेटरों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया है| इस अभियान की सूक्ष्म मॉनिटरिंग के लिए सिविल सर्जन एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया है| इस संपूर्ण अभियान के सफल संचालन के लिए उप विकास आयुक्त प्रेरणा दीक्षित को नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया गया है|
प्रखंड वार शिविर की तिथि निम्नवत है:-
सदर 5 एवं 30 अप्रैल, कटकमसांडी 6 एवं 20 अप्रैल, कटकमदाग 7 एवं 21 अप्रैल,दारू 8 एवं 26 अप्रैल, टाटीझरिया 19 एवं 26 अप्रैल, विष्णुगढ़ 13 एवं 22 अप्रैल,इचाक 16 एवं 27 अप्रैल, बड़कागांव 18 एवं 28 अप्रैल, केरेडारी 19 एवं 23 अप्रैल,डाड़ी 18 एवं 25 अप्रैल, चुरचू 16 एवं 29 अप्रैल, बरही 6 एवं 29 अप्रैल,पदमा 5 एवं 23 अप्रैल, बरकट्ठा 7 एवं 21 अप्रैल एवं चलकुशा में 8 एवं 22 अप्रैल तक शिविर का आयोजन किया जाएगा| इस विशेष दिव्यांगता प्रमाण पत्र शिविर के सभी आयोजन प्रखंड मुख्यालय में आयोजित किए जाएंगे|

Source : IPRD, Hazaribagh

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button