World
भारतीय नारी कैसी हो, सोनिया जी को देख लीजिए… लोकसभा में बोले निशिकांत दुबे
लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो रही है। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने अपने अविश्वास प्रस्ताव (No-Confidence Motion In Lok Sabha) पर बहस शुरू की। कांग्रेस के राहुल गांधी बाद में बोलेंगे। इसपर संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने चुटकी ली कि हम तो राहुल जी का भाषण सुनने के लिए बैठे थे। कार्यक्रम के अनुसार, केंद्र की ओर से पांच-पांच मंत्री अविश्वास प्रस्ताव का जवाब देंगे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब 10 अगस्त को दे सकते हैं। इस बीच राज्यसभा में हंगामा जारी रहने के आसार हैं।
- 02:22 PM,Aug 08 2023इतनी गिनती तो मुझे भी नहीं आती। 18 लाख करोड़ आपने किसके माफ किए। किसानों का क्यों नहीं माफ किया। महंगाई और गरीबी कितनी है। आखिर कैसे हम इस सरकार का समर्थन करते हैं। मणिपुर में जो हुआ है उसके लिए मैं मांग करती हूं कि उस राज्य के सीएम को तुरंत बर्खास्त कर दिया जाए।सुप्रिया सुले, एनसीपी
- 02:14 PM,Aug 08 2023क्या ये लोकतंत्र है। हमें तो एक-दूसरे को आगे बढ़ाना चाहिए। मंत्री तो हमेशा ये कहते हैं कि इनको सदन नहीं चलाना चाहते हैं। यहां तो पक्ष-विपक्ष दोनों को एकसाथ चलना चाहिए। राज्य सरकारों को बीजेपी ने हटाया। महंगाई की मार। जुमले पर जुमला। 9 साल में बीजेपी ने 9 सरकारें गिराई है। आप कैसे पार्टी विद द डिफरेंस हैं?सुप्रिया सुले, एनसीपी
- 02:02 PM,Aug 08 2023बीजेपी बड़ी वॉशिंग मशीन है। एनसीपी के अजित पवार इस वॉशिंग में जाकर 70 हजार करोड़ रुपये के घोटाले के दाग से बेदाग होकर निकल गए।टीएमसी सौगत राय
- 02:01 PM,Aug 08 2023निशिकांत दुबे ने मणिपुर पर कुछ नहीं बोले, पीएम पर बोला हमलाटीएमसी नेता सौगत राय ने मणिपुर मुद्दे पर पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब मणिपुर जल रहा था तो पीएम विदेश दौरे पर थे। उन्होंने कहा कि बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने अपने भाषण में मणिपुर पर कुछ नहीं बोला। उन्होंने कहा कि देश में टमाटर की कीमतें ऊंचाई छू रही है। लेकिन सरकार कुछ नहीं कर रही है। नूंह में दंगा हो रहा है, ऐसी खबरें हैं कि मुस्लिम लोगों के घर ढहाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी लोकतांत्रिक व्यवस्था में भरोसा नहीं रखते हैं।



