World

क्यों टीवी की दुनिया को सच मान बैठते हैं लोग, 4 खौफनाक कत्ल जो क्राइम शो देखकर किए गए!

टेलिविजन पर कई क्राइम शो आते हैं जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं। क्राइम थ्रिलर मूवीज भी खूब पसंद की जाती है, लेकिन समस्या ये नहीं है। समस्या है इस शो को देखकर बढ़ते क्राइम। क्रिमिनल्स इस क्राइम शो और मूविज से सीख रहे हैं असल जिदंगी में जुर्म को अंजाम देना। फिल्मों में दिखाए गए तरीकों से ही लोग कर रहे हैं दूसरों का कत्ल। क्राइम की तरकीब, लाश को ठिकाने लगाने का तरीका और बचने की सारी तरकीब इस क्राइम शो में मनोरंजन के लिए दिखाई जा रही है, लेकिन लोग इन्हें सच मानकर खौफनाक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।


क्राइम शो देखकर लोग कर रहे हैं हत्याएं!


क्राइम नंबर 1 – टीवी देखकर किया मासूम का कत्ल

उत्तर प्रदेश के हरदोई में पांच दिन पहले एक खतरनाक वारदात हुई। 3 साल के एक नन्हे से बच्चे की ईंट से सिर मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने वाला बच्चे का पड़ोसी था। अंबुज पांडे को क्राइम शो देखने का शौक था। वो अक्सर टीवी पर आने वाले हर क्राइम शो और थ्रिलर मूवी को देखा करता था। एक टेलीविजन शो में दिखाया गया था कि कैसे बच्चे को अगवा करके फिरौती वसूली जा सकती है। बस ये आइडिया अबूज के दिमाग में घर कर गया। इस शख्स ने अपने पड़ोसी के 3 साल के बेटे को अगवा कर लिया और फिरौती की मांग करने लगा, लेकिन किडनैपिंग के दौरान इसने बच्चे की हत्या कर दी। पुलिस ने अंबुज को गिरफ्तार कर लिया है।

क्राइम नंबर 2- मूवी देखकर किए श्रद्धा की लाश के 35 टुकड़े

दिल्ली के महरौली का श्रद्धा मर्डर केस कौन नहीं जानता। श्रद्धा के लिव इन पार्टनर आफताब ने उसे बेरहमी से मौत दी थी। श्रद्धा की लाश के 35 टुकड़े करके उन्हें फ्रिज में छुपा दिया था और 6 महीने तक बचता रहा था, लेकिन क्या आप जानते हैं आफताब ने ये कत्ल भी एक क्राइम फिल्म देखकर किया। हॉलीवुड की थ्रिलर मूवी से आफताब ने कत्ल करने की तरकीब सीखी और फिर जिस तरह फिल्म में लाश के टुकड़े किए गए थे उसने श्रद्धा के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। वो लाश के टुकड़ों को फिल्म के ही अंदाज में महरौली के जंगलों में फेंकता रहा।

क्राइम नंबर 3 – क्राइम शो देखकर 90 साल की बुजुर्ग को मारा

ये खौफनाक मामला छत्तीसगढ़ के दुर्ग का है। यहां एक महिला और उसके आशिक ने मिलकर 90 साल की एक बुजुर्ग महिला को बेरहमी से जलाकर मार डाला। दुर्ग के रहने वाले सुप्रिया यादव और उमेश साहू एक दूसरे से प्यार करते थे। सुप्रिया पहले से शादीशुदा थी। इन दोनों ने एक क्राइम शो देखकर एक खेल खेला। इन्होंने 90 साल की एक बुजुर्ग महिला को बेहोशी की दवा पिलाई और फिर उनका तकिए से गला दबा दिया। उसके बाद बुजुर्ग महिला की लाश को सुप्रिया के ससुराल के पास जला दिया। लाश के पास सुप्रिया के पायल और कुछ और गहने डाल दिए, ये दिखाने के लिए कि ये लाश सुप्रिया की है इन दोनों ने एक बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी और ये आईडिया इन्हें मिला टीवी में आ रहे क्राइम शो से।

क्राइम नंबर 4 – क्राइम शो देखकर बॉयफ्रेंड को सांप से डसवाया

उत्तराखंड की जहरीली गर्लफ्रेंड का केस कौन भूल सकता है। उत्तराखंड के हल्द्वानी में अंकित चौहान मर्डर केस भी क्राइम शो को देखकर ही अंजाम दिया गया। अंकित की गर्लफ्रेंड ने एक सपेरे के साथ दोस्ती की, उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर उसकी मदद से अपने बॉयफ्रेंड अंकित चौहान का कत्ल करवा दिया। इसने अपने बॉयफ्रेंड को सांप से डसवाया।माही नाम की ये लड़की कत्ल से 2 महीने पहले से क्राइम पेट्रोल देख रही थी ताकि इसे हत्या के आईडिया मिल सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button