JharkhandStates

आईपीएस तदाशा मिश्रा की नियुक्ति से पुलिस महकमा उत्साहित।

वह 1994 बैच की अधिकारी हैं और अपने सख्त प्रशासनिक निर्णयों के लिए जानी जाती हैं।

गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने गुरुवार रात अधिसूचना जारी कर उन्हें प्रभारी डीजीपी की जिम्मेदारी सौंपी। इससे पहले वह विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थीं। उनके नेतृत्व को लेकर राज्य पुलिस महकमे में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

अनुराग गुप्ता के इस्तीफे के बाद यह पद खाली था। तदाशा मिश्रा ने अपने करियर में जैप और रेल पुलिस जैसे अहम विभागों में नेतृत्व किया है। वह दिसंबर 2025 में सेवा निवृत्त होंगी और अपने अनुभव से राज्य की कानून-व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में काम करेंगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button