National

एनसीआर दिल्ली में झमाझम बारिश, लौट सकती हैं फिर से ठंड, जाने अन्य राज्यों का हाल

दिल्ली एनसीआर में कल रात झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहा राजधानी के कई इलाकों में दिन में हल्की से मध्यम गति की बारिश हुई कल दिल्ली में हुई. हल्की बारिश के कारण सर्दी और ठंड फिर से बढ़ गई है. अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के लिए औसत से 5 डिग्री सेल्सियस कम है.

राजस्थान में कई जगह भारी बारिश हुई

पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण राजस्थान के अनेक जिलों में पिछले 24 घंटे में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग का कहना है कि यह बारिश का दौर आज कोटावा भरतपुर में भी जारी रहा केंद्र जयपुर के आंकड़ों के अनुसार 24 घंटों में पहले पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई और भीलवाड़ा अजमेर और नागौर जिलों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश दर्ज की गई.

कश्मीर में बर्फबारी के कारण हवाई तथा रेल सेवाएं प्रभावित है

कश्मीर में ‘चिल्लाई- कला’ के आखरी दिन आज ताजा बर्फबारी के कारण घाटी में हवाएं तथा रेल सेवाएं प्रभावित है. अधिकारियों के अनुसार कश्मीर के मैदानी इलाकों में मध्यम से भारी बर्फबारी दर्ज की गई जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश बेहद भारी बर्फबारी हुई. अधिकारियों के जानकारी के अनुसार श्रीनगर में लगभग 7 इंच, गुलमर्ग में 1 फुट से अधिक पहलगाम में 9 इंच, गुरेज में 1.5 फुट और कुपवाड़ा जिले के मैदानी इलाकों में लगभग 4 इंच बर्फबारी हुई.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button