Entertainment
रोमांटिक हुई MC STAN के संग, साउथ की सनी लियोनी, रैपर बोले–चल, चल, सरक

एमसी स्टेन अर्चना के वापस पूछने पर बाद में बताते हैं, कि उनकी मुलाकात बूबा के साथ कैसे हुई थी. भगवान बार-बार ऐसे सामने ला रहे थे, स्टेन ने कहा– लेकिन मैं इग्नोर कर रहा था. एंजेल आई है, क्या सीन है और मैं बोल रहा था मत आ यार, जा तू.
कभी-कभी झगड़ों के साथ-साथ प्यार भरी बातें भी बिग बॉस के घर में अपनी जगह बना लेती है. घर के अंदर ही कभी रिश्ते बनने लगते हैं, तो बाहर के रिश्तो की यादें कभी घर का दरवाजा खटखटा कर आ जाती है. रैपर एमसी स्टेन ने कहा इस याद ने उन्हें झकझोरा है. गर्लफ्रेंड की याद पर रैपर डूबे. साथ ही साथ उन्होंने उनकी प्रेमिका बूबा उन्हें कैसे मिली थी बताया. जब साउथ की सनी लियोनी अर्चना गौतम ने उनसे रोमांटिक होने की एक्टिंग में कोशिश की, तो चल हट बोलकर रैपर भाग गए.


