Bihar

क्या इंसान दोनों किडनी के बगैर भी जिंदा रह सकता है?

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक झोलाछाप डॉक्टर ने एक महिला मरीज की दोनों किडनी निकाल ली और फरार हो गया है. मरीज सुनीता पिछले 4 महीने से बिना किडनी के ही अपनी जिंदगी गुजार रही है. सुनीता की हर 2 दिन में डायलिसिस की जा रही है जिसके कारण वो अब तक जिंदा है. इस पर मन में यह सवाल उठता है कि क्या कोई इंसान बिना किडनी के भी जीवित रह सकता है और यदि हां तो कितने दिन तक.

बिना किडनी के जिंदगी

कई ऐसे लोग दुनिया में हैं जो एक ही किडनी पर जिंदा है. ऑस्ट्रेलिया स्थित किडनी हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के मुताबिक हर 750 में से एक व्यक्ति एक ही किडनी के साथ पैदा होता है. किसी बीमारी की वजह से कई बार इंसान की एक किडनी निकाल दी जाती है. ऐसे में व्यक्ति की एक किडनी ही खून साफ करने का काम करती है लेकिन यदि किसी व्यक्ति के पास एक भी किडनी ना हो तो उसके लिए बिना इलाज के जिंदा रह पाना असंभव है.

किडनी हमारे खून को साफ करती है और यदि यह काम करना बंद कर दें तो स्थिति बेहद खराब हो जाती है. किसी व्यक्ति के अगर दोनों किडनी निकाल दी जाए तो वह बिना डायलिसिस के जिंदा नहीं रह सकता. हफ्ते में उसे 3 दिन डायलिसिस की जरूरत होती है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button