राजस्थान में बीजेपी ने चला एमपी वाला दांव तो ‘रिटायरमेंट’ की उम्र में इन नेताओं की लग जाएगी ‘लॉटरी’
राजधानी जयपुर में 25 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा के शंखनाद के साथ बीजेपी में टिकट को लेकर गतिविधियां तेज हो गई है। बीजेपी चुनाव समिति राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों में कई सीटों पर टिकट के लिए अपनी राय लगभग तय कर चुकी है। इस बीच सियासी गलियारों में यह मुद्दा गर्मा रहा कि, क्या बीजेपी राजस्थान में भी एमपी वाला दाव खेलने वाली है? अगर ऐसा हुआ तो राजस्थान में बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं की लॉटरी लग जाएगी, जो 70 प्लस के हैं। आइए जानते हैं ऐसे नेताओं के बारे में…
सूर्यकांता व्यास

सूर्यकांता व्यास, सूरसागर विधायक: जोधपुर के सूरसागर विधानसभा क्षेत्र से 85 वर्षीय सूर्यकांता व्यास विधायक हैं, जो वर्ष 2008 से लगातार हर विधानसभा चुनाव में जीती हैं और लगातार इस क्षेत्र की विधायक रही हैं। विधायक सूर्यकांता को वसुंधरा राजे ग्रुप का विधायक माना जाता है। विधायक व्यास 1990 से अब तक सात बार विधायक का चुनाव लड़ चुकी हैं।
किरोड़ी लाल मीणा

किरोड़ी लाल मीणा राज्यसभा सांसद: बीजेपी के दिग्गज राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा करीब 72 साल के हैं। इसके अलावा किरोड़ी लाल मीणा पांच बार विधायक और दो बार सांसद रह चुके हैं। वर्तमान में राज्यसभा सांसद है। माना जा रहा है कि बीजेपी इन्हें राजस्थान के चुनाव में उतार सकती है।
वासुदेव देवनानी

वासुदेव देवनानी: अजमेर उत्तर विधानसभा से वासुदेव देवनानी वर्तमान में विधायक भी हैं, जिनकी उम्र 73 वर्ष है। वासुदेव देवनानी आरएसएस की पृष्ठभूमि से आते हैं। इसके अलावा देवनानी दो बार बीजेपी सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।



