World
मिले जब कड़ी कड़ी तो जंजीर बने, संजय के बाद केजरीवाल…संजय सिंह की गिरफ्तारी पर BJP
दिल्ली शराब घोटाला मामले में आप सांसद संजय सिंह को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि आज सुबह ही ईडी की एक टीम ने राज्यसभा सांसद के घर पर रेड मारी थी। इस कार्रवाई का आम आदमी पार्टी ने जमकर विरोध किया था। ऐसी भी खबर आ रही है कि AAP इसके बाबत एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करने वाली है। सिक्किम में ल्होनक झील पर बादल फट गया है। लाचेन घाटी से गुजरने वाली तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई। सेना के 23 जवानों के लापता होने की सूचना है। डिफेंस पीआरओ ने बताया कि चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नीचे की ओर 15-20 फीट की ऊंचाई तक जलस्तर अचानक बढ़ गया। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने स्थिति का जायजा लिया।
- 08:01 PM,Oct 04 2023थोड़ी देर में संजय सिंह के घर पहुंचेंगे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवालदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कुछ देर में संजय सिंह के घर पहुंचने वाले हैं। संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद उनके घर पर AAP के बड़े नेताओं और दूसरी पार्टी के नेताओं का लगातार आना जारी।
- 08:00 PM,Oct 04 2023कोई न कोई मामला है, तब न ईडी-सीबीआई गिरफ्तार कर रही है: ओम प्रकाश राजभरहमारे पास कुछ नहीं है, हम साफ-सुथरे व्यक्ति हैं तो फिर डर किस बात की लोगों को है। कोई न कोई मामला है, तब न ईडी-सीबीआई गिरफ्तार कर रही है। खाली उन्हीं लोगों को गिरफ्तार कर रही है, 140 करोड़ आबादी है, चुनिंदा लोगों के पास ही क्यों जा रही है? कहीं न कहीं कोई बात है। अगर संजय सिंह साफ-सुथरे हैं तो न्यायालय है, बरी हो जाएंगे: संजय सिंह की गिरफ्तारी पर सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर
- 07:57 PM,Oct 04 2023संजय सिंह को ईडी ने नहीं, बीजेपी ने गिरफ्तार किया है: मनोज झा
- 07:21 PM,Oct 04 2023यह प्रधानमंत्री और बीजेपी की बौखलाहट: संजय सिंह की गिरफ्तारी पर आतिशीपिछले 15 महीने से भाजपा की केंद्र सरकार, उनकी सारी एजेंसी सिर्फ एक काम में लगी हुई है कि किसी तरह से इस तथाकथित शराब मामले में AAP के खिलाफ सबूत मिल जाए… हमने कल देखा देश के जाने-माने पत्रकारों के घर पर छापेमारी हुई, उनके फोन और लैपटॉप ले लिए गए, कल शाम TMC के सांसद को पुलिस ने कृषि भवन से घसीट-घसीट कर बाहर निकाला गया। आज सुबह ED संजय सिंह के घर में पहुंची, 8 घंटे तक छानबीन हुई, पूछताछ चली। यह प्रधानमंत्री और भाजपी की बौखलाहट को दर्शाता है…: AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ़्तारी पर AAP मंत्री आतिशी, दिल्ली



