World

36 साल बाद फिल्म में साथ नजर आए ‘राम-सीता’ अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया, एक्ट्रेस ने दिखाई झलक

रामानंद सागर के हिट टीवी सीरियल ‘रामायण’ को आज तक कोई नहीं भूला है। 36 साल पहले आए इस सीरियल में अरुण गोविल ने भगवान राम का किरदार निभाया था, और दीपिका चिखलिया सीता मैया बनी थीं। इस शो के बाद से लेकर आज तक असल जिंदगी में लोग अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को ही राम-सीता मानकर पूजते हैं। अब 36 साल बाद यह जोड़ी एक साथ एक फिल्म में आ रही है, जिसकी शूटिंग चल रही है। दीपिका चिखलिया ने हाल ही फिल्म का एक बीटीएस वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्हें और अरुण गोविल को एक ही फ्रेम देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं।

फैंस पुरानी यादों में खो गए और प्यार भरे कमेंट करने लगे। वीडियो देख एक फैन ने कमेंट किया है, ‘हम तो आप दोनों को ही सीता माता और राम जी मानते हैं। सीता और राम का नाम लेते हैं तो आप दोनों का ही चेहरा याद आ जाता है।’ एक अन्य फैन ने लिखा, ‘क्या? राम और सीता वापस एक साथ आ रहे हैं? इससे ज्यादा मैं और क्या मांगता।’ एक और कमेंट है, ‘यह तो बेस्ट है। हमें इसी रीयूनियन की जरूरत थी।’

दीपिका चिखलिया ने लिखा- अपने हक के लिए लड़ो

Dipika Chikhlia ने फिल्म ‘यूनियन’ का बिहाइंड द सीन वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा है, ‘अपने हक और उस चीज के लिए लड़ो, जिससे प्यार है। बीटीएस यूनियन फिल्म।’

वीडियो में शूट का सीन, गुस्से में दिखे अरुण गोविल-दीपिका

वीडियो में नजर आ रहा है कि लोगों का एक समूह विरोध करने के लिए खड़ा है। साथ में अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया खड़ी हैं। Arun Govil गुस्से में कुछ बोलते नजर आ रहे हैं। दीपिका के चेहरे पर भी गुस्से के भाव हैं। वहीं लोगों के हाथों में कुछ बैनर हैं, जिन पर लिखा है- ये मेरी दुकान है, इसे हम टूटने नहीं देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button