‘रामायण’ के लिए यश ने कर दी भारी-भरकम डिमांड, इतने करोड़ में तो कई फिल्में बन जाती!
कन्नड़ स्टार यश को दुनियाभर में फेम KGF फ्रेंचाइजी के जरिए मिला। अब वह नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के लिए यश तगड़ी फीस वसूल कर रहे हैं। इस रकम को सुन फैंस को 440 वॉल्ट का झटका लगा है। नितेश तिवारी की फिल्म में रणबीर कपूर भी हिस्सा होंगे। चलिए यश के कामकाज की नई डिटेल बताते हैं।
‘रामायण’ को लेकर कहा जा रहा है कि श्रीराम की भूमिका में रणबीर कपूर तो सीता के रोल में साईं पल्लवी का नाम लिया जा रहा है। इंडस्ट्री में चल रहे गॉसिप्स की मानें तो यश को रावण का रोल ऑफर हुआ है और मेकर्स सनी देओल को हनुमान के रोल के लिए कास्ट करना चाहते हैं। हालांकि कास्टिंग को लेकर फिलहाल कुछ साफ नहीं।
ना-नुकुर के बाद मान गए यश!
बीच में तो ये खबरें भी आई थीं कि यश ने ‘रामायण’ में रावण का रोल करने से इंकार कर दिया है। वह पर्दे पर इस तरह का किरदार नहीं प्ले करना चाहते हैं। लेकिन फिर कहा गया कि एक्टर मान गए हैं और अब उनकी फीस की डिटेल भी सामने आई है।
‘रामायण’ के लिए यश ने मांगी भारी-भरकम फीस
‘हिंदुस्तान टाइम्स’ की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि ‘रामायण’ के जरिए बॉलीवुड में नई राह चुन रहे हैं। वह KGF 3 के साथ साथ ‘रामायण’ के लिए भी समय मैनेज कर रहे हैं। इन सब मैनेज करने के लिए वह भारी भरकम फीस भी वसूल कर रहे हैं।
‘रामायण’ में दिखेगा यश का तगड़ा ट्रांसफॉर्मेशन
रिपोर्ट के मुताबिक, ‘रामायण’ के लिए रॉकी भाई उर्फ यश ने 100-150 करोड़ रुपये की फीस की डिमांड की है। कुछ लोग तो इस रकम को सुन कह रहे हैं कि इतने में खुद कितनी फिल्में बन जाए। सामान्य तौर पर 40 करोड़ तक किसी फिल्म का बजट देखा जाता है। सूत्रों ने बताया कि यश ‘रामायण’ के लिए एकदम डिफरेंट लुक कैरी करेंगे। इसके लिए उनका तगड़ा ट्रांसफॉरमेशन भी देखने को मिलेगा। माना जा रहा है कि अगले साल ये फिल्म फ्लोर पर भी आ जाएगी।




