World

संसद की सुरक्षा में चूक के ‘मास्टरमाइंड’ ललित झा को लेकर बड़ा खुलासा, पिता और भाई ने बताया ‘असली सच’

संसद की सुरक्षा में सेंध के मामले का मास्टरमाइंड ललित झा सात दिनों की पुलिस रिमांड पर है। गुरुवार देर रात उसने दिल्ली पुलिस के समक्ष सरेंडर किया था। कोर्ट में दिल्ली पुलिस ने बताया कि ललित झा उर्फ ललित कुमार झा ही इस घटना का मुख्य साजिशकर्ता है। ललित झा का नाम सामने आते ही दिल्ली से लेकर दरभंगा तक हड़कंप मच गया। दरभंगा पुलिस शुक्रवार देर शाम आरोपी ललित के घर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने क्या-क्या पूछताछ की, फिलहाल इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है।

Lalit Jha

रामपुर उदय गांव का रहने वाला है ललित

ललित झा अलीनगर थाना के रामपुर उदय गांव का रहने वाला है। ललित के पिता पंडित देवानंद झा ने बताया कि उनका बेटा बचपन से ही होनहार है। पढ़ने में भी तेज था। गांव के स्कूल से 7वीं तक की पढ़ाई करने के बाद 2008 में कोलकाता चला गया। कोलकाता के महेश्वरी स्कूल में नामांकन करवाया, वहां से 5 वर्ष पहले बीए तक की पढ़ाई करने के बाद कोचिंग संस्थान में जाकर भी पढ़ाता था। होम ट्यूशन भी दिया करता था। ललित की गणित, बायोलॉजी और अंग्रेजी बहुत अच्छी है। वह दसवीं तक के स्टूडेंट को पढ़ाता था।

ललित झा के पिता ने कहा कि हमलोग 50 वर्ष से कोलकात रह रहे हैं। पर्व-त्यौहार में ही गांव आते हैं। टिकट नहीं मिलने के कारण इस बार छठ में नहीं आ सका। 10 दिसंबर को कोलकाता से चलकर 11 को गांव आए थे। उन्होंने बताया कि ट्रेन भी बेटे ललित ने पकड़ाया था। 10 दिसंबर को ही वह दिल्ली के लिए रवाना भी हुआ था। वह दिल्ली क्यों गया, इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button