World

सुरक्षा परिषद पुराने क्लब जैसा… UNSC की खामियां गिना विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहां की चोट?

विदेश मंत्री एस जयशंकर अपनी बात धड़ल्‍ले से कहते हैं। उन्‍होंने संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की खामियों को गिनाया है। जयशंकर ने सुरक्षा परिषद की तुलना एक पुराने क्‍लब से की है। जिस पर कुछ सदस्‍य अपनी पकड़ ढीली नहीं करना चाहते हैं। जयशंकर के मुताबिक, इससे दुनिया को नुकसान हो रहा है। संयुक्‍त राष्‍ट्र इसके कारण कम असरदार होता जा रहा है। विदेश मंत्री का यह बयान कई मायने में महत्‍वपूर्ण है। भारत संयुक्त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की वकालत कर रहा है। वह इसमें स्‍थायी सदस्‍यता का प्रबल दावेदार है। अभी सुरक्षा परिषद में अमेरिका और पश्चिमी देशों का वर्चस्‍व है। भारत चाहता है कि बदलती दुनिया के साथ इस वर्चस्‍व को तोड़ा जाना चाहिए।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को कहा कि सुरक्षा परिषद एक पुराने क्लब की तरह है। यहां ऐसे सेट सदस्य हैं जो पकड़ को जाने नहीं देना चाहते हैं। वो क्लब पर नियंत्रण रखना चाहते हैं। न तो वो ज्‍यादा सदस्यों को स्वीकार करने के लिए बहुत उत्सुक हैं, न वो चाहते हैं कि उनकी प्रथाओं पर सवाल उठाए जाएं। एक तरह से यह एक मानवीय विफलता है।

विदेश मंत्री बोले कि उन्हें लगता है कि आज इससे दुनिया को नुकसान पहुंचा रहा है। दुनिया के सामने मौजूद प्रमुख मुद्दों पर संयुक्त राष्ट्र कम प्रभावी होता जा रहा है। उन्‍होंने कहा, ‘मैं आपको वैश्विक भावना भी बता सकता हूं। मेरा मतलब है, आज अगर आप दुनिया के 200 देशों से पूछें कि क्या आप सुधार चाहते हैं या नहीं चाहते हैं? बहुत बड़ी संख्या में देश कहेंगे, हां, हम सुधार चाहते हैं।

विदेश मंत्री एस जयशंकर को अपनी बेबाकी के लिए जाना है। वह हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखते हैं। सामने फिर कोई भी हो। उनकी इस बेबाकी के कारण ही भारतीय की विदेश नीति में आक्रामकता आई है। जब यूक्रेन से जंग के बीच रूस से पेट्रोल खरीदने पर सवाल खड़े किए गए थे तब भी जयशंकर ने यूरोप को आईना दिखा दिया था। जयशंकर कहते रहे हैं कि अपने लिए कुछ और दूसरों के लिए कुछ नियम नहीं रह सकते हैं। दुनिया में शक्ति का संतुलन तेजी से बदल रहा है। यह बदलाव संयुक्‍त राष्‍ट्र में प्रतिबिंबित नहीं होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button