Weather
झारखंड में अगस्त में अच्छी बारिश की संभावना
मॉनसून की हवाओं के प्रभाव से झारखंड में आगामी दिनों में अच्छी बारिश की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विशेषज्ञ अभिषेक आनंद के मुताबिक, अगस्त में झारखंड में अच्छी बारिश होने का अनुमान है। हालांकि, बारिश पूरे राज्य में समान रूप से नहीं होगी। कहीं पर भारी बारिश तो कहीं हल्की बारिश देखने को मिलेगी। यह स्थिति किसानों के लिए लाभकारी हो सकती है, जिससे बिचड़ा को फायदा मिलेगा और वे धान की खेती कर सकेंगे। दो अगस्त से आसमान में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं वज्रपात की भी संभावना है।
