World

देखना! कांग्रेस के कुकर्मों की सजा श्याम बाबा जरूर देंगे, PHED मंत्री कन्हैया लाल चौधरी क्या बोल गए

राजस्थान के टोंक जिले में पीएचईडी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी गहलोत सरकार पर जमकर बरसे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के दौरान कई कुकर्म हुए हैं। जिसको अब जनता जान चुकी है। इनके कुकर्मों की सजा भगवान श्याम बाबा ही उन्हें देंगे। उन्होंने केंद्र की जल जीवन मिशन योजना को विफल करने का ठीकरा गहलोत सरकार पर फोड़ा। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने पैसे लेकर भी लोगों को पानी नहीं पिलाया। यह इनका सबसे बड़ा पाप है।

श्याम बाबा कुकर्मों के पापों की सजा देंगे

दरअसल, पीएचईडी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी टोंक जिले के दौरे पर आए हुए हैं। इस दौरान उन्होंने नगर फोर्ट में भागवत कथा के दौरान हिस्सा लिया। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने राज में जमकर कुकर्म किए हैं। जिनकी सजा भगवान श्याम बाबा ही देंगे। उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि अब किसी भी प्रकार की समस्या से लोगों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। उनकी समस्याओं का जल्द निदान किया जाएगा।

कांग्रेस ने ही जल जीवन मिशन योजना को विफल किया

पीएचईडी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना लगाते हुए केंद्र की जल जीवन मिशन योजना को सफल करने का ठीकरा फोड़ा। उन्होंने कहा कि लोग पैसे देकर प्याऊ लगाते हैं। लेकिन इन लोगों ने पैसे लेने के बाद भी लोगों को पानी नहीं पिलाया। जो सबसे बड़ा पाप है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जल जीवन मिशन योजना को लेकर जमकर भ्रष्टाचार किया है। इसके कारण लोगों को पेयजल नहीं मिल पाया। गरीब लोगों से योजना को लेकर अवैध रूप से वसूली की गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अब ऐसा नहीं होगा। सिस्टम में जहां भी कोई कमी रही है। उस पर एक्शन लिया जाएगा और जल्द ही आमजन की समस्याओं का समाधान होगा। इस दौरान पीएचईडी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी के साथ टोंक जिला प्रमुख सरोज बंसल समेत भाजपा के नेता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button