चीन देखेगा भारत की ताकत! भारतीय सेना पूर्वी लद्दाख में 14500 फुट की ऊंचाईं पर बनाए टैंक मरम्मत केंद्र
भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख में दुनिया की दो सबसे ऊंची टैंक मरम्मत करने की जगह बनाई है। यहां पर 500 से अधिक टैंक और पैदल सेना के लिए लड़ाकू वाहन तैनात किया गया हैं जिससे इसके संचालन में सहायता मिल सके। इसके साथ ही 14,500 फीट से अधिक ऊंचाई पर पूर्वी लद्दाख में न्योमा और डीबीओ सेक्टर में चीन की सीमा के पास टैंक और पैदल सेना के लड़ाकू वाहनों के लिए दुनिया का सबसे ऊंचा युद्धक्षेत्र बन गया है।
बता दें कि चीनी आक्रामकता के कारण अप्रैल-मई 2020 में भारत और चीन के बीच तनाव बढ़ने के बाद बड़ी संख्या में टैंक, बीएमपी लड़ाकू वाहन और भारत निर्मित बख्तरबंद लड़ाकू वाहन पूर्वी लद्दाख में तैनात किए गए हैं। भारतीय सेना के अधिकारियों ने बताया कि टैंकों और पैदल सेना के लड़ाकू वाहनों को इन अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तैनात किया गया है।क्षेत्र में बख्तरबंद वाहनों के संचालन को बनाए रखने में मदद करने के लिए, हमने न्योमा में और डीबीओ सेक्टर में डीएस-डीबीओ रोड पर केएम-148 के पास ये मध्यम रखरखाव (रीसेट) सुविधाएं स्थापित की हैं।



