World
श्रीलंका की सियासत:PM बनने के बाद विक्रमसिंघे बोले- राष्ट्रपति के खिलाफ आंदोलन जारी रहना चाहिए, मैं इसे नहीं रोकूंगा

श्रीलंका में भारी राजनीतिक उथल पुथल के बीच रानिल विक्रमसिंघे नए प्रधानमंत्री बन गए। प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘Gota Go Gama आंदोलन जारी रहना चाहिए। मैं और पुलिस इस आंदोलन को रोकने के लिए कोई हस्तक्षेप नहीं करेंगे।’ उन्होंने बताया कि नए मंत्रिमंडल गठन पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।श्रीलंका में राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के खिलाफ इस नारे का इस्तेमाल किया जाता है। सिंहली भाषा में गामा का मलतब गांव होता है। प्रदर्शनकारी एक जगह जमा होकर तंबू लगाते हैं और गाड़ियों के हार्न बजाते हुए राष्ट्रपति और सरकार के खिलाफ गोटा-गो-गामा का नारा बुलंद करते हैं।
SOURCE-DAINIK BHASKAR



