अब खुशखबरी यह है कि इसी दिन CMF Phone 1 के साथ CMF Buds Pro 2 और CMF Watch Pro 2 को भी लॉन्च किया जाएगा।
CMF ने हाल ही में सोशल मीडिया पर टीजर पोस्ट कर इन दोनों डिवाइसों के डिजाइन और कुछ खास फीचर्स की झलक दिखाई है। CMF Buds Pro 2 के चार्जिंग केस में एक कोने पर एक सर्कुलर स्पिनिंग डायल दिखाई दे रहा है, जो संभवतः कस्टमाइजेबल स्मार्ट डायल हो सकता है और इसका इस्तेमाल साउंड कंट्रोल के लिए किया जा सकता है।
वहीं, CMF Watch Pro 2 को एल्युमिनियम अलॉय बॉडी के साथ पेश किया जा सकता है। अभी तक इन दोनों डिवाइसों की पूरी स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इनके बारे में अधिक जानकारी देगी।
लॉन्च इवेंट 8 जुलाई को होने वाला है, जहां CMF Phone 1, CMF Buds Pro 2 और CMF Watch Pro 2 से जुड़ी सभी जानकारियां सामने आने की उम्मीद है।


