घटना के अनुसार, 7 जुलाई को डॉ. अनी बेसेंट रोड पर एक बीएमडब्ल्यू कार ने स्कूटर सवार एक जोड़े को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में महिला की मौत हो गई थी, जबकि उनके पति घायल हो गए थे।
पुलिस की जांच में पता चला कि घटना के समय कार मिहिर शाह चला रहे थे। हादसे के बाद वह फरार हो गया था। करीब तीन दिनों तक फरार रहने के बाद आखिरकार उसे विरार से गिरफ्तार कर लिया गया।
मिहिर शाह को गिरफ्तारी के बाद पुलिस कस्टडी में रखा गया था। आज उनकी पुलिस रिमांड खत्म हो गई थी, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 14 दिन की जेल हिरासत में भेजने का आदेश दिया है।
पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि हादसे के समय क्या मिहिर शाह नशे में गाड़ी चला रहे थे।


