National
भारत की जनसंख्या 2036 तक 152.2 करोड़ होगी, लिंगानुपात में सुधार.
सरकार की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, भारत की जनसंख्या 2036 तक बढ़कर 152.2 करोड़ हो जाएगी।
यह रिपोर्ट देश में महिलाओं और पुरुषों की स्थिति पर विस्तृत जानकारी देती है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में लिंगानुपात में भी सुधार होगा। 2011 में जहां लिंगानुपात 943 था, वहीं 2036 तक यह बढ़कर 952 हो जाएगा। इसके अलावा, महिलाओं की संख्या में भी वृद्धि होगी।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 15 साल से कम उम्र के बच्चों की संख्या में कमी आएगी जबकि 60 साल से अधिक उम्र की आबादी में काफी वृद्धि होगी।



