National
भारत ने आज ओडिशा के बालासोर तट पर मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (MRSAM) का सफल परीक्षण किया।

डिफेंस रिसर्च एंड डेवेलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह मिसाइल प्रणाली भारतीय सेना का हिस्सा है। परीक्षण के दौरान मिसाइल ने दूर स्थित लक्ष्य पर सटीक प्रहार किया।



