World

खूंटी पुलिस की कार्रवाई जारी: दूसरे दिन भी दो चोर समेत तीन गिरफ्तार

खूंटी:* खूंटी जिले में चोरों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। आज भी पुलिस ने दो चोरों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने चोरी का टीवी और अन्य सामान बरामद किया है। गिरफ्तार चोरों में नितिन नायक और नीरज वर्मा शामिल हैं, जबकि चोरी का सामान खरीदने वाले अजय नायक को भी पुलिस ने पकड़ा है।

**क्या है पूरा मामला**

पिछले डेढ़ माह से जिले के शहरी क्षेत्रों में चोरी की वारदातों में वृद्धि हुई है। बुधवार को खूंटी पुलिस ने चार चोरों को गिरफ्तार किया था। इन चोरों के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर पुलिस ने उनके अन्य साथियों और चोरी का सामान खरीदने वाले को भी गिरफ्तार किया है। हालांकि, इस दौरान दर्जनों चोरी के मामले सामने आए, लेकिन केवल चार मामलों में ही प्राथमिकी दर्ज की गई है।

डीएसपी वरुण रजक ने बताया कि चोरी की बढ़ती वारदातों के बावजूद स्थानीय लोगों ने कई मामलों में प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई। इससे पुलिस और शहरवासियों के बीच बेहतर समन्वय की कमी दिखती है। डीएसपी ने लोगों से अपील की है कि वे चोरी और अन्य अपराध से संबंधित मामलों की शिकायत थाने में बेझिझक दर्ज कराएं, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

डीएसपी ने यह भी बताया कि झारखंड पुलिस द्वारा चलाए जा रहे लोक शिकायत समाधान योजना के तहत लोग अपनी शिकायतें थाने में दर्ज करा सकते हैं। गिरफ्तार चोरों में महादेवटोली निवासी नितिन नायक और वर्तमान में हटिया के दतिया निवासी नीरज वर्मा शामिल हैं, जबकि चोरी का सामान खरीदने वाले महादेवटोली निवासी अजय नायक को भी गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button