रांची में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, वैकल्पिक मार्ग ये होगा

रांची में आज शुक्रवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार को होने वाले क्रिकेट मैच को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने जेल एससीएस स्टेडियम से जुड़ने वाले मार्गों के ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव कर दिया है. साथ में पार्किंग भी निर्धारित की है. मैच शुरू होने के पहले स्टेडियम तक जाने के लिए और खत्म होने के बाद अपनी वापसी के लिए वाहनों का निर्धारित रोड से आना जाना होगा.
सरायकेला, सरायकेला, जमशेदपुर, चाईबासा, खूंटी व सिमडेगा से तुपुदाना आने वाले वाहन रिंग रोड के रास्ते प्रोजेक्ट भवन धुर्वा गोल चक्कर वा संत थॉमस स्कूल होते हुए आएंगे और प्रभात तारा मैदान में पार्क होंगे.
कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, लोहरदगा, गढ़वा, लातेहार, चतरा से आने वाले वाहन रिंग रोड दला दिल्ली से होकर नयासराय के रास्ते आएंगे, और तीरिल मोड़ के पास पार्क होंगे.



