World

अब गुमला में फार्मिंग करेंगें MSD

शुक्रवार को गुमला के मुरगु गांव पहुंचे इंडियन क्रिकेट टीम के इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी । रांची के बाद अब गुमला में करेंगे फार्मिंग। कोयल नदी से एक किलो मीटर दूर स्थित खेत का मुआयना किया और फिर रांची को रवाना हो गया ।

बताया जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी अपनी लैंड रोवर गाड़ी से जमीन का मुआयना करने पहुंचे। वहां करीब आधे घंटे तक रुके। गांव पहुंचने के बाद उन्होंने मदन सिंह और उनके परिवार के सदस्य के साथ मुलाकात भी की । जमीन का मुआयना करने के बाद उन्होंने लोगों के साथ तस्वीर भी खिंचवाई। मदन सिंह के घर में खाना खाकर फिर सड़क मार्ग से रांची लौट आए ।

आपको बता दें एमएसडी को फार्मिंग मे बहुत दिलचस्पी है।मीडिया से बातचीत के दौरान मदन सिंह ने बताया महेंद्र सिंह फार्मिंग के लिए कोयल नदी के समीप जमीन लेना चाहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button