
भारत सरकार यूक्रेन में पढ़ाई कर रहे छात्र छात्राओं को स्वदेश सुरक्षित वापस लाने की दिशा में हरसंभव प्रयास कर रही है। यह बात भाजपा द्वारा छात्रों और केंद्रीय सेल से समन्वय केलिय गठित प्रदेश सेल के प्रभारी पूर्व सांसद अजय मारू ने कही।उन्होंने कहा कि झारखंड के 162 छात्र यूक्रेन में पढ़ाई करते है जिनसे भाजपा द्वारा गठितसहायता सेल के पदाधिकारियों की लगातार बातें हो रही है।उन्होंने कहा कि अबतक झारखंड के 90 छात्र छात्राएं सुरक्षित तरीके से भारत लौट चुके है। जिसमे कई बच्चे अपने घर तक पहुंच चुके है।उन्होंने कहा कि झारखंड भाजपा के पदाधिकारी ,जिलाध्यक्ष गण अपने अपने जिलों में वापस आने वाले छात्रों और उनके माता पिता परिजनों से मिलकर उनका स्वागत भी कररहे हैं।उन्होंने कहा कि विगत दिनों पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने रांची में दो छात्रों से उनके आवास पर मुलाकात कर उनका स्वागत किया और कुशलक्षेम जाना।श्री मारू ने कहा कि बाकी बचे छात्र भी जल्द अपने घर वापस लौटेंगे इस दिशा में भारत सरकार लगातार प्रयास कर रही है।मीडिया में लौटे छात्रों के संबंध में प्रकाशित खबरों के हवाले मारू ने बताया कि राज्य सरकार जनता को अद्यतन सूचना पहुचाने का प्रयास करे।
Source : Jharkhand BJP



